पति ने बेडरूम में लगवाया है कैमरा, रूम में जाते ही करता है जबरदस्ती, पत्नी ने दर्ज करवाया केस
- कानपुर से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने झूठ बोलकर उससे दूसरी शादी की है। पति ने बेडरूम में भी वीडियो कैमरा लगवा रखा है।

यूपी के कानपुर से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने झूठ बोलकर उससे दूसरी शादी की है। पति ने बेडरूम में भी वीडियो कैमरा लगवा रखा है। बेडरूम में जबरन उसके साथ पति संबंध भी बनाता है और आप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है। पति बिना उसकी मर्जी के प्राइवेट वीडियो भी बना लेता है। दूसरी महिलाओं को उसका अश्लील वीडियो भेजता है। महिला ने थाने पहुंचकर पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पूरा मामला कानपुर के स्वरूप नगर का है। यहां की रहने वाली महिला की शादी 2014 में कल्याणपुर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर से हुआ था। शादी समारोह कानपुर में नहीं बल्कि नैनीताल में आयोजित किया गया था। शादी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया गया था। इसके बाद भी उसका पति दहेज के लिए आए दिन पैसे मांगता रहता था। पति के अलावा उसका उसका महिला का देवर भी पैसे मांगता था। महिला का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपित बेडरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाता था।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इस बीच उन्हें पता चला कि आरोपित ने पहले से शादीशुदा है। उसने पहली पत्नी की बात छिपाकर उनसे शादी की है। विरोध करने पर ससुरालीजन ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। 13 जनवरी को ससुरालीजन ने मारपीट कर घर से बेटे के साथ निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके में रह रही है। महिला ने अपने पति पर दूसरी कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।