Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsBrave Mother Fights Off Attackers to Save Daughters in Fatal Assault

बेटी को बचाने के लिए हमलावरों से खूब लड़ी मां

Hathras News - बेटी को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ी मां बेटी को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ी मां बेटी को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ी मां बेटी को बचाने के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 24 Jan 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
बेटी को बचाने के लिए हमलावरों से खूब लड़ी मां

आर्शीवाद धाम कालोनी में आधी रात को एक मां ने अपनी बच्चियों को बचाने के लिए बहादुरी के साथ डटकर हमलावरों का सामना किया। बेटी को बचाने के लिए आई मां पर हमलावरों ने चाकू से गर्दन पर वार किए। चाकू को पकड़ने के चक्कर में महिला के हाथ में भी जख्म हुए। दोनों आरोपी महिला व उसके पति को गंभीर रुप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गए। दोनों बहनों की मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिला फतेहपुर के गांव किशनपुर कपलिया निवासी विकास अपने साथी के साथ अपने रिश्ते के चाचा के घर बुधवार रात को पहुंचा। आधी रात को जब दोनों हमलावर घर वापस लौटे तो सब लोग सोते हुए मिले। हमलावरों ने बीमार शिक्षक के गले पर चाकू से कई वार हमला किया। उन्हें मरणासन स्थिति में छोड़कर दोनों हमलावरों ने लॉबी में सो रही दोनों सगी बहनों पर हमला बोल दिया। बड़ी चचेरी बहन पर हमला बोला,उसका गला रेंत दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई,जब छोटी बहन के गले पर हमला बोला तो वो चीख उठी। बेटी की चीख को सुनकर मां वीरांगना गौतम उर्फ गौरी की आंख खुल गई। मां ने डटकर हमलावरों का विरोध किया। हमलावरों ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर उन्हे घायल कर दिया। महिला ने इतने पर ही अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी। बताते है कि हमला करने के दौरान चाकू को महिला ने अपने सीधे हाथ से पकड़ लिया। जिस वजह से काफी चोट हाथ में आई। बताते है कि घर की दरवाजे तक महिला ने घायल अवस्था में दोनों हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन जब उनके गले से अधिक खून बह गया तो वो कमजोर पड़ गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद अपना बैग और घायल महिला का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगोंने सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की,लेकिन तब तक हमलावर दूर निकल चुके थे। कालोनी में सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने तलाशे,लेकिन घटनास्थल से लेकर काफी दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नीं मिला। वही जिला अस्पताल से पति पत्नी को चिकित्सक ने गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रैफर कर दिया। जहां गुरुवार सुबह दोनों की सर्जरी हुई।

घायल पत्नी की चीख के बाद दौड़े कालोनी के लोग

आर्शीवाद धाम कालोनी में बुधवार की रात को लोग सो रहे थे। इसी दौरान शांत माहौल में जैसे ही चीख पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी। तो लोग शिक्षक के घर पर दौड़े चले गए। घर के अंदर का नजारा देखकर कालोनी के लोग हतप्रत रह गए। दो मासूम बच्चियों की लाश पड़ी हुई थी,जगह जगह खून बह रहा था। घायल शिक्षक दंपती की चीखों को सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

आर्शीवाद धाम कालोनी में बुधवार रात को सर्दी अधिक होने पर लोग समय से अपने अपने घरो में सो गए। आधी रात को सन्नाटे को चीरती हुई जब चीख पुकार कालोनी के लोगों कानों तक पहुंची तो वो जाग गए। शिक्षक के घर के अंदर का पहुंचे तो नजारा देखकर हतप्रत हो गए। बीमार शिक्षक व उनकी पत्नी के गले खून से लथपथ थे। लॉबी में दोनों बहन सृष्टि व विधि के के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। दोनों के गले रेते देखे तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। पत्नी व बीमार शिक्षक घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के गले से खून लगातार बह रहा था। लोगों ने वारदात की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े बीमार शिक्षक व उनकी पत्नी को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रैफर कर दिया। कालोनी के लोग इस डबल मर्डर से अचंभित है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा व उसका साथी अपना बैग व घायल वीरांगना का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। आखिरकार रिश्ते के भतीजे व उसके साथी ने इस जधन्य अपराध को क्यूं अंजाम दिया। इसकों लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें