Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsAccident on Agra Road Uncontrolled E-Rickshaw Overturns Several Injured

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, महिला सहित कई घायल

Hathras News - आगरा रोड नाई का नगला वाली गली के निकट एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय महिला राशन लेकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 25 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, महिला सहित कई घायल

फोटो- 08- हादसे के बाद मौके पर खड़ा ई-रिक्शा। फोटो- 09- घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते लोग।

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, महिला सहित कई घायल

- आगरा रोड नाई का नगला वाली गली के निकट हुआ हादसा

- घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया जिला अस्पताल

हाथरस। आगरा रोड नाई का नगला वाली गली के निकट अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे एक महिला सहित कई घायल हो गए। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर निवासी नसरीन पत्नी इस्लाम राशन लेकर ई-रिक्शा में सवार हो अपने घर लौट रही थी। इसी बीच नाई का नगला वाली गली के मोड़ पर अचानक से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें