Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsAccident Claims Life of Sanitation Worker in Hathras Unknown Vehicle Hits Biker

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत

Hathras News - हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय सफाई कर्मचारी श्याम सुंदर की मौत हो गई। वह अपनी बाइक पर तहसील से गांव कपूरा लौट रहा था। दुर्घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसMon, 5 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत

फोटो- 20- मृतक का फाइल फोटो। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत - शहर के अलीगढ़ रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट देर रात को हुआ हादसा - तहसील से चंदपा के गांव कपूरा लौट रहा था सफाई कर्मचारी - हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट देर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वह तहसील से चंदपा के गांव कपूरा लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी 32 वर्षीय सफाई कर्मचारी श्याम सुंदर पुत्र महेश चंद्र शनिवार की देररात को तहसील से बाइक पर सवार हो अपने गांव कपूरा लौट रहा था। इसी बीच पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार सफाई कर्मचारी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे डॉक्टर ने गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ही सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर पुलिस भी पहुंच गई। सफाई कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देररात को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें