Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हरदोईWomen will be elected on 441 posts out of 1306 head posts

1306 प्रधान पदों में से 441 पदों पर चुनी जाएंगी महिलाएं

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद प्रधान पद के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSat, 13 Feb 2021 06:01 PM
share Share

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद

प्रधान पद के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में एससी-ओबीसी के साथ ही अनारक्षित पदों पर महिलाओं ने दावा किया तो कुल चुने गए प्रधानों में महिलाओं की संख्या पुरुष प्रधानों से अधिक भी हो सकती है।

शासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक जनपद में कुल 1306 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। इन 1306 पदों में से 106 एससी महिला, 194 एससी, 120 ओबीसी महिला, 229 ओबीसी व 215 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 442 प्रधान के पद अनारक्षित रहेंगे। जारी आरक्षण सूची के मुताबिक महिलाओं के लिए ही 441 पद आरक्षित किए गए हैं। शेष बचे एससी, ओबीसी व अनारक्षित पदों पर भी महिलाएं अपना दावा कर सकती हैं। ऐसे में अगर महिलाएं बढ़-चढ़कर इन पदों पर अपनी प्रत्याशिता जताएं और जीत हासिल करें तो इतिहास बन सकता है।

भरखनी में होंगी सर्वाधिक महिला प्रधान

महिलाओं के लिए आरक्षित की गई सीटों के मुताबिक भरखनी ब्लॉक में सर्वाधिक महिला प्रधान चुनी जाएंगी। भरखनी में एससी महिलाओं के लिए पांच, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आठ व महिलाओं के लिए 17 पद आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 30 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सर्वाधिक 34 अनारक्षित प्रधान पद भरखनी ब्लॉक में रहेंगे। शाहाबाद में 29 व अहिरोरी, बावन, बिलग्राम, पिहानी में 26-26 प्रधान के पद अनारक्षित होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें