Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हरदोईWoman Injured in Suspected Shooting Incident in Pihani Village

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला गोली लगने से घायल

पिहानी थाना क्षेत्र के रैंगाई गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गई। महिला का दावा है कि उसे गोली लगी है। घटना के समय महिला अपने बच्चों के साथ चारपाई पर लेटी थी। पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 6 Sep 2024 05:06 PM
share Share

पिहानी थाना क्षेत्र के रैंगाई गांव में घर मे लेटी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गई। भौंहों के बीच में जख्म था। महिला का कहना है कि उसके गोली लगी है। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को संदिग्ध मानते जांच पड़ताल कर रही है। गांव में फायर की आवाज सुने जाने की चर्चाएं हैं। गांव निवासी सुहावनी के भतीजे राममूर्ति ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे महिला बच्चों के साथ आंगन में चारपाई पर लेटी थी। पड़ोस में सास भी दूसरी चारपाई पर थी। अचानक गोली चलने पर आवाज के साथ शोर हुआ तो वह लोग उसके मकान में पहुंचे। वहां देखा तो सुहावनी जख्मी थीं। सुहावनी का कहना है कि उसके गोली लगी है। गोली किसने चलाई,क्यों चलाई जैसे सवालों के जवाब किसी के पास नहीं थे। आशंका है कि शायद घर मे घुस रहे बदमाशों ने फायर कर दिया। हकीकत क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें