Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsWoman Commits Suicide After Harassment in Hardoi Family Accuses In-laws

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News - हरदोई के मोहल्ला कौशलपुरी में एक महिला प्रियंका ने 4 फरवरी को आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया। प्रियंका की शादी 2015 में आलोक अग्निहोत्री से हुई थी। पति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 25 Feb 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हरदोई, संवाददाता। शहर के मोहल्ला कौशलपुरी में चार फरवरी को तू हमें अपना कभी मुंह मत दिखाना, तू मर क्यों नहीं जाती आदि ताने देकर प्रताड़ित करने से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कन्नौज जनपद की थाना छिबरामऊ क्षेत्र के भैनपुरा निवासी संदीप दीक्षित ने बताया कि अपनी बड़ी बहन प्रियंका की शादी 7 दिसंबर 2015 को हरदोई जनपद के कस्बा के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी आलोक अग्निहोत्री के साथ की थी। विवाह में समस्त घरेलू सामान व आभूषण उपहार स्वरूप में दिया था। दो वर्ष पहले पिता की मृत्यु हो चुकी थी। आरोप है कि उसकी बहन प्रियंका का पति आलोक, देवर विवेक, सास मालती देवी व देवरानी किरन समेत पांच लोगों ने उसे प्रताड़ित किया।

यह जानकारी बहन ने मुझे कई बार फोन पर बतायी, लेकिन वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए कार्रवाई करने से मना कर दिया। प्रियंका के एक सात वर्ष का पुत्र शौर्य है आरोप है पति का चाल चलन ठीक नहीं है। उत्पीड़न से परेशान होकर प्रियंका ने 4 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें