Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTragic Suicide of Young Man Amidst Family Crisis in Pali

होमगार्ड के पुत्र का फांसी पर लटका मिला शव

Hardoi News - पाली के नादखेड़ा गांव में होमगार्ड के पुत्र देवेश (24) ने मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे। देवेश ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाई। जब उसकी बहन घर आई, तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 17 Feb 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
होमगार्ड के पुत्र का फांसी पर लटका मिला शव

पाली, संवाददाता। होमगार्ड के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव नादखेड़ा निवासी नत्थू लाल पाली थाना पर होमगार्ड है। इनके तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे देवेश (24) की बीमारी के चलते दवाई चल रही थी। नत्थू लाल ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे, पत्नी रिस्तेदारी में गई थी। जबकि बेटी शशि गोड़ा में गई थी। रविवार दिन में 11 बजे के आसपास देवेश घर पर अकेला था। उसी दौरान प्लास्टिक की रस्सी का फंदा गले में डालकर टीन शेड के पाइप से लटक कर देवेश ने आत्महत्या कर ली। शशि घर वापस आई तब भाई को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोग दौड़कर आए और देवेश को नीचे उतार कर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देवेश अविवाहित था। घटना से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि नत्थू लाल की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक दिमागी रूप से बीमार था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें