कछौना में किशोरी की मौत, सौतेले पिता ने खेत में कर दिया दाह संस्कार
Hardoi News - कछौना के एक गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। उसके सौतेले पिता और भाइयों ने शव का दाह संस्कार खेत में कर दिया। किशोरी की मां ने सौतेले भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने...

कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव सोमवार को घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। सौतेले पिता और भाइयों ने मिलकर किशोरी के शव का दाह संस्कार खेत में ही कर दिया। भनक लगते ही किशोरी की मां ने सौतेले भाई पर किशोरी से दुष्कर्म करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की देर शाम महिला ने बताया कि वह अपने पति को छोड़कर एक बेटी के साथ गांव के ही व्यक्ति संग रहने लगी थी। उक्त युवक की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे थे।
आरोप है सौतेले बेटे उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दोनों की शादी भी हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी संग सौतेले बेटे ने दुष्कर्म किया था। इससे प्रताड़ित उसकी बेटी की संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह मौत हो गई। सौतेले पति ने बेटों संग मिलकर शव का गांव में ही दाह संस्कार भी कर दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है। मामला संदिग्ध है। तथ्यों की छानबीन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।