Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हरदोईSocial Media Outrage Youth Arrested for Offensive Post in Pihani

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर रोष, गिरफ्तार

पिहानी में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के कारण रोष फैल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वफा अब्बास रिजवी ने वीडियो एडिट कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। पुलिस ने मामला...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 16 Sep 2024 03:24 PM
share Share

पिहानी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। दहेलिया गांव निवासी हाफिज ज़ैद ने पुलिस को बताया कि पिहानी कस्बे के मोहल्ला कोटकला निवासी वफा अब्बास रिजवी ने वीडियो एडिट करते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट नाम लिखकर सोशल मीडिया में डाली। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें