Notification Icon

अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

पिहानी में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पिहानी सीएचसी में भर्ती किया गया। स्कूटी और चौपहिया वाहन के बीच टक्कर के बाद ई-रिक्शा भी प्रभावित हुआ। दूसरी घटना में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 16 Sep 2024 03:18 PM
share Share

पिहानी। अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्कूटी से पण्डरवा किला से पिहानी आ रहे सलमान व अजीज गांव के पास सामने से आ रहे चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ई रिक्शा से भी टकरा गया जिससे उस पर सवार खिदीनगर गांव निवासी कलावती व कमलेश्वरी घायल हो गईं सभी को सीएचसी लाया गया। दूसरी ओर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बरबर मोड़ के पास नेवादा मजरा राभा निवासी गयासुद्दीन और शाहपुर सैदान निवासी शकील सामने से आ रही बाइक की टक्कर लगने से जख्मी हो गए। दोनों एक बाइक पर सवार होकर बरबर जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें