बच्चों को विद्यालय भेजना सबकी सामाजिक जिम्मेदारी
Hardoi News - हरदोई में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट से 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा स्कूल जाने से न छूटे। बच्चों की रैली का समापन रसखान प्रेक्षागृह के पास हुआ।...
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे। बच्चों की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर रसखान प्रेक्षागृह के पास समाप्त हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन रहे। सभी अतिथियों, सम्बंधित अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री द्वारा बरेली में दिए गए उदबोधन के लाइव प्रसारण को देखा। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल तक सर्वे कर बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा। निपुण विद्यालयों की संख्या के मामले में जनपद ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अतिथियों ने रंगोली टीम व होनहार बच्चों को सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।