Notification Icon

एसपी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद थाने के एक गांव में मौसी के घर आई पिहानी थाने

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 19 Jan 2021 05:32 PM
share Share

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद

थाने के एक गांव में मौसी के घर आई पिहानी थाने के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी गांव निवासी युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों के मुताबिक आरोपित के परिवार पर दबाव बनाए जाने के बाद तीन दिन बाद युवक किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। मामले में एसपी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

पिहानी के एक गांव निवासी किशोरी बीते दिनों थाने के एक गांव निवासी मौसी के घर आई थी। आरोप है कि किशोरी के पड़ोस के गांव डिगिहा चन्दली निवासी भन्नू छह जनवरी को मौसी के घर बाइक पर सवार होकर आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई तो उनकी ओर से किशोरी की तलाश की गई। पता चलने पर युवक के परिजनों पर दबाव बनाया गया था। 10 जनवरी को युवक किशोरी को उसके घर के पास चुपके से छोड़कर फरार हो गया था। पीड़ित ने पुत्री से दुष्कर्म की आशंका जताते हुए कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई गई थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में तहरीर के आधार पर लिखापढ़ी हुई है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें