मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल
Hardoi News - संडीला में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। भागते समय एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई कार बरामद हुई है। ये बदमाश थानगांव में एक महिला और उसकी बेटी...

संडीला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। भागते समय एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से कार बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों ने ही थानगांव में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट कर लूटपाट की थी। संडीला बेनीगंज मार्ग पर बरुआ मोड़ के पास गुरुवार रात संडीला और बेनीगंज कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार, तभी एक कार में दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने कार भगाने का प्रयास किया। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।