नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार से निरोगी जीवन जियें
Hardoi News - हरदोई, कार्यालय संवाददाता। एचके होटल एण्ड लॉन नघेटा रोड पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम मनाया गया। इसके तहत एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन क

हरदोई। एचके होटल एण्ड लॉन नघेटा रोड पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम मनाया गया। इसके तहत एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, शिक्षा, नगर पालिका, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारियां दीं। कार्यशाला में विवेक अवस्थी रीजन कोआर्डिनेटर ने सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के बारे में बताया। राज्य स्तर से प्राप्त गाइडलाइन, तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी दी। कहा किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में कोई भी तम्बाकू उत्पाद की बिक्री न की जाए। तम्बाकू मुक्त गांव के बारे में भी जानकारी दी।
सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से ओरल कैंसर होता है, जिससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है। बताया कि तम्बाकू में करीब 4000 प्रकार के विभिन्न रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं। इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है। इनमें लंग कैंसर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेसर, स्टोक, मुँह, गले व पेट का कैंसर आदि सम्बन्धित समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके तम्बाकू की लत से खुद को दूर रखें और नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ्य आहार के माध्यम से आप सभी निरोगी जीवन जियें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।