Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Hardoi Principal raped Dalit girl by luring her with job also made video friend made it viral

नौकरी का लालच देकर प्रिंसिपल ने दलित किशोरी का किया रेप, वीडियो भी बनाया, फिर दोस्त ने बनाया दबाव

हरदोई में नौकरी का झांसा देकर प्रधानाचार्य ने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और शारीरिक शोषण करता रहा। प्रिंसिपल के दोस्त के हाथ भी वीडियो लग गया तो उसने भी दबाव बनाया।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 05:20 PM
share Share

हरदोई में नौकरी का झांसा देकर प्रधानाचार्य ने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और शारीरिक शोषण करता रहा। प्रिंसिपल के दोस्त के हाथ भी वीडियो लग गया। उसने भी किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। किशोरी ने इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी ने इसकी जानकारी घर पर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। 

मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी कि बेटी शाहाबाद स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान तारा गांव निवासी स्कूल का प्रधानाचार्य व प्रबंधक विनय वाजपेयी गंदी नीयत रखता था। करीब पांच महीने पहले विनय ने बेटी को स्कूल में नौकरी का लालच दिया और अपने साथ पिहानी ले गया। बहाने से एक होटल में ले गया, फिर चाय में नशीला पदार्थ पिला कर रेप किया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। विनय वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर आए दिन दुष्कर्म करने लगा।

एक महीने पहले स्कूल में शिक्षक की नौकरी दे दी। लोकलाज व बदनामी के डर से उसने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। प्रिंसिपल के दोस्त ने शाहजहांपुर के कांठ स्थित इमलिया गांव निवासी अभिषेक यादव ने भी वीडियो दिखाकर शारीरक संबंध बनाने का दबाव डाला। किशोरी ने मना किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिता के मुताबिक इसके बाद बेटी ने आपबीती बयां की। सीओ के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें