बीमारी से तंग महिला ने ट्रेन के आगे कूद किया आत्महत्या का प्रयास
Hapur News - कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रेलवे फाटक के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पास एक सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।...

कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर दिल्ली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल के पास से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। यह भी लिखा है कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली हम सफर एक्सप्रेस की चपेट में आकर दिल्ली फाटक के पास एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी रेनू है। रेनू के पति की भी करीब दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। जबकि उसके दो बच्चे हैं। घायल के पास से पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वह पिछले करीब 10 साल से बीमार है। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। इसमें न तो किसी मायके वाले और न ही ससुराल वालों का दोष है।
हादसे में रेनू के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल हुई है। घायल का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।