Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsWoman Attempts Suicide After Harassment by In-Laws in Bajjheda Kala

सास और जेठानी से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Hapur News - काफी समय से दोनों कर रही है परेशान, महिला को निजी अस्पताल में कराया भर्तीअज्ञात बदमाशों ने कैब कार चालक से की लूट अज्ञात बदमाशों ने कैब कार चालक से

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Tue, 22 April 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
सास और जेठानी से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कलां निवासी एक महिला ने सास और जेठानी से परेशान होकर सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धौलाना निवासी मुस्तकीम ने बताया कि दस साल पूर्व पुत्री फरहीन का निकाह गांव बझैड़ा कलां निवासी इकरार से निकाह हुआ था। निकाह के बाद चार बच्चे है। निकाह के बाद से सास और जेठानी परेशान करने लगी। जिसके बाद दोनों को समझा दिया जाता था। सोमवार की दोपहर को एक बार फिर से सास और जेठानी ने पुत्री के साथ मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर पुत्री ने फांसी लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर पति इकरार पहुंचा और उसको आनन फानन में नीचे उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम चिकित्सकों ने पुत्री को परामर्श देकर वापस घर भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें