डीआईजी ने किया जनपद में तैनात 91 हैंड कांस्टेबिलों का तबादला
Hapur News - मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने हापुड़ से 91 मुख्य आरक्षियों का स्थानान्तरण किया है। इनमें 31 को मेरठ, 59 को बुलंदशहर और 1 को बागपत भेजा गया है। इसके अलावा, मेरठ से 44 और...

मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने जनपद में तैनात 91 मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) का जनपदो में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर जनपद बागपत, बुलंदशहर और मेरठ के लिए स्थानान्तरण किया गया है । जनपद हापुड़ से कुल 91 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 31 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 59 को बुलंदशहर एवं 01 को बागपत स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद हापुड़ के लिए जनपद मेरठ से 44 एवं जनपद बुलंदशहर से 70 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानान्तरित किए गये मुख्य आरक्षी को आवंटित जनपदो के लिए रवाना करने के एसपी को निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।