Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हापुड़Samajwadi Party Plans Door-to-Door Campaign Against BJP s Failures

सपाइयों ने केंद्र प्रदेश सरकार को बताया विफल

-पार्टी की नीतियों का घर घर प्रचार करने का संकल्प लिया प्रचार करने का संकल्प लिया -महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव हुआ स्वागत फोटो नंबर 210 गढ़मुक्तेश्वर,

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 19 Sep 2024 05:37 PM
share Share

केंद्र और प्रदेश सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताते हुए सपाइयों ने अपनी पार्टी की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित कार्यालय में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए गत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे रविंद्र चौधरी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने पार्टी की नीतियों का घर घर प्रचार प्रसार करते हुए अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष बबलू भाटी ने सिंभावली गन्ना समिति चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते के साथ ही बूथ स्तरीय कमेटियों को भी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।बैठक में सपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव साजदा बेगम का जोरदार ढंग में स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, आरपीएफ के पूर्व प्रभारी सखावत चौधरी, साजिद चौधरी, फकीरा चौधरी, मोहम्मद मुस्लिम, मुश्ताक चौधरी, कबीर, अफसाना, नूर मोहम्मद, इदरीस, अब्दुल चौधरी, फारूक मलिक, आमिर चौधरी, शाहजहां बेगम, जितेंद्र गुर्जर, अखिल कुमार, हैप्पी, आदेश गोस्वामी, शकील अहमद, हरेंद्र यादव, नजर मोहम्मद, हाजी वकील सिद्दीकी, भूरे सलीम, जावेद चौहान, विधानसभा अध्यक्ष रिजवान चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें