National Junior Wrestling Championship in Kota Rajasthan Selection Trials on March 26 जूनियर पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रॉयल 26 मार्च को, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsNational Junior Wrestling Championship in Kota Rajasthan Selection Trials on March 26

जूनियर पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रॉयल 26 मार्च को

Hapur News - कोटा, राजस्थान में 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय जूनियर पुरुष और महिला कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन 26 मार्च को रुस्तमे जमां सिंह कुश्ती स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा। 2005 से 2008 में जन्मे...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 21 March 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
जूनियर पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रॉयल 26 मार्च को

कोटा राजस्थान में 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय जूनियर पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता में चयन को लेकर 26 मार्च को सीसीएसयू स्थित रुस्तमे जमां सिंह कुश्ती स्टेडियम में सुबह 9 बजे से वजन लेकर टीमों का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि ट्रायल में 2005, 2006 और 2007 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। साथ ही 2008 जन्मतिथि वाले मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। कुश्ती संघ के संचव रामकुमार त्यागी ने बताया कि फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 79 किलो, 86 किलो, 92 किलो, 97 किलो और 125 किलोभार वर्ग में भाग ले सकेंगे। ग्रीको रोमन स्टाईल में खिलाड़ी 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 87 किलो, 97 किलो, 130 किलो भार वर्ग में भाग लेंगे। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलो, 57 किलो, 59 किलोग्राम, 62 किलो, 65 किलो, 68 किलो, 72 किलो और 76 किलोग्राम भार वर्ग में भाग ले सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना आवश्यक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।