Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFuleira Dooj Auspicious Day for Marriage and Purchases on March 1st

फुलेरा दूज पर 3 बजकर 16 मिनट से रात 12 बजकर 9 मिनट तक शुभ योग

Hapur News - आज एक मार्च को फुलेरा दूज मनाया जाएगा, जो भगवान श्रीकृष्ण और राधा को समर्पित है। इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण होगा, जो शादी, घर खरीदने और अन्य शुभ कार्यों के लिए लाभदायक माना जाता है। इस दिन पूजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 28 Feb 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
 फुलेरा दूज पर 3 बजकर 16 मिनट से रात 12 बजकर 9 मिनट तक शुभ योग

सनातन धर्म में विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना जाने वाला भगवान श्रीकृष्ण व राधा को समर्पित फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया अर्थात फुलेरा दूज एक मार्च यानी आज शनिवार को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि सूर्योदय से पूर्व भोर में 3 बजकर 16 मिनट से देर रात 12 बजकर 09 मिनट तक साध्य व शुभ योग के साथ होगा।

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष केसी पांडेय ने बताया कि शुक्ल पक्ष द्वितीया, शनिवार व पूर्वा भाद्रपद का संयोग होने से सुबह 6 बजकर 47 मिनट से दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक त्रिपुष्कर नामक अत्यंत शुभ योग बन रहा है। जिसमें जमीन, गाड़ी, घर, सोना आदि खरीदना तथा गृहप्रवेश आदि कार्य करना अत्यंत शुभ व सफल रहेगा। व्यापार के लिए विशेष लाभदायक रहेगा।

त्रिपुष्कर योग में किया गया कार्य तीन बार होता है। इस दिन शादी व कानूनी कार्य आदि नहीं करना चाहिए तथा कर्ज लेने से भी बचना चाहिए। त्रिपुष्कर योग में पूजन, मंत्रजप, दान आदि का तीन गुना अधिक फल प्राप्त होता है। शिव व हनुमान जी का पूजन विशेष लाभकारी होगा, शादी विवाह दोपहर बाद करें। इस दिन चंद्रदर्शन का विधान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें