Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCelebration of Constitution Day Importance of Voting Emphasized

सदर विधायक ने लोकतंत्र की दिलाई शपथ

Hapur News - संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन डा. भीमराव आबेडकर प्रतिमा पर किया गया। सदर विधायक ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक का अधिकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 25 Jan 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
सदर विधायक ने लोकतंत्र की दिलाई शपथ

संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आबेडकर प्रतिमा पर मनाया गया। सदर विधायक ने लोगों को संविधान के बारे में जानकारी दी। सबसे पहले विधायक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सभी का अधिकार है, इसलिए अपनी पंसदीदा सरकार और जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि संविधान देश का गौरव है, इसका पालन करना और कराना हमारा अधिकार है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील गर्ग, अशोक शर्मा, राजीव अग्रवाल, कुणाल चौधरी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें