विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक सदस्य बने अशोक त्यागी
Hapur News - फ़ोटो 216 कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति के सरंक्षण सदस्य अशोक त्यागी को बनाया गया है। समिति के पदाधिकारी और

नगर में स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति के सरंक्षण सदस्य अशोक त्यागी को बनाया गया है। समिति के पदाधिकारी और शिक्षकों ने बधाई दी। विद्यालय समिति की प्रबंधक शकुंतला त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग़ाज़ियाबाद के वसुन्दर निवासी अशोक त्यागी को समिति का संरक्षण सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गरीब मजदूर तबके की छात्राओं की सहयोग के लिए समिति के पदाधिकारी हमेशा तैयार रहेंगे। समय समय पर छात्राओं के हित में कार्य किए जाते रहेंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नरेश त्यागी, प्रधानाचर्या डॉ राजुल सिंह, शिक्षिका इरा चौधरी, शिखा तिवारी, निशा पांडे, पूजा राय, सरिता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।