भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर है रामायण: अरूण गोविल
Hapur News - मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल ने अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर 11 लाख रामायण की प्रतियां बांटने का संकल्प लिया। यह अभियान भारतीय संस्कृति और रामायण के जीवन मूल्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू...

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने अयोध्या राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पांच साल में 11 लाख रामायण की प्रतियां बांटने का संकल्प लिया। इस अभियान का शुभारंभ हापुड़ विधानसभा के गांव असौड़ा और वझीलपुर से किया गया। पांच-पांच गांवों की पंचायत में लोगों को निशुल्क रामायण वितरित की गई। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर रामायण की शिक्षाओं और जीवन मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाना है। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य परिवारों को रामायण के पवित्र विचारों और जीवन दर्शन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि ऐसा जीवन दर्शन है, जिसमें हर व्यक्ति के लिए नैतिकता, परस्पर प्रेम और समाज के प्रति कर्तव्य का मार्गदर्शन छिपा है। सांसद ने कहा कि रामायण में दिए गए आदर्श और नैतिक शिक्षाएं हर पीढ़ी को प्रेरित करती हैं। यह ग्रंथ समाज और परिवार के बीच प्रेम, सहयोग, और एकता का आधार है।
इस अभियान के माध्यम से भारतीय परिवारों में पुन: इन मूल्यों का संचार किया जाएगा। इस अवसर पर जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सांसद अरुण गोविल का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। असौड़ा में जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी व वझीलपुर में श्यामेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस पहल की लोगों ने प्रशंसा की। सांसद ने कहा कि यह ग्रंथ केवल धार्मिक नहीं, बल्कि नैतिकता, कर्तव्यपरायणता और समाज कल्याण का पाठ पढ़ाने वाला ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों में रामायण की शिक्षाओं को अपनाने और उनके अनुरूप अपने जीवन को सुसंस्कारित करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मनोज बाल्मीकि, राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, मुनेश त्यागी, अमित शर्मा, मनोज तोमर, सतीश सिंघाल, रुद्राक्ष त्यागी, अमित त्यागी, मुनेश त्यागी, महेश शर्मा, मुकुल त्यागी, प्रमोद त्यागी, सियानंद त्यागी, सुबीश त्यागी, आशीष त्यागी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।