प्रांतीय अध्यक्ष ने की अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग
Hamirpur News - राठ, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण अग्रवाल की अध्यक्षता में

राठ, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारी गोष्ठी आयोजित की गई। जहां विभिन्न मांगों को लेकर चर्चायें हुई।
संस्था के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के शोरूम में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि समय-समय पर कस्बे के उत्थान के लिए विभिन्न सरकारों और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने राठ में रेलवे लाइन की घोषणा की थी। जो अभी तक कार्य रूप में परणित नहीं हुई। रेलवे लाइन का शीध्र ही क्रियान्वयन हो। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की चंबल, नर्मदा, यमुना एवं टोस नदियों के आधार पर 21 जनपदों को जोड़कर बुंदेलखंड अलग राज्य बनाया जाए
जनपद की दूरी 75 किमी होने के कारण निर्धन, असहाय लोग जिला मुख्यालय जाकर वापस नहीं लौट पाते और असुविधा का सामना होता है। स्थानीय वीएनबी डिग्री कॉलेज उत्तर प्रदेश में अलग स्थान रखता है इसे विश्व विद्यालय का दर्जा शीघ्र ही दिलाया जाए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, गिरीश बुधौलिया, कोर कमेटी अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, नीलेश अग्रवाल, बृजेश सोनी, सुरेश सोनी, कामेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।