सुहागरात पर लहूलुहान हो गया दूल्हा, शादी के छह दिन बाद दुल्हन हो गई विधवा, जानें पूरा मामला
- मेरठ में एक युवक खुशी-खुशी दुल्हन को घर लाया। सुहागरात पर दूल्हा लहूलुहान हो गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह दूल्हे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां छह दिनों तक दूल्हे का इलाज चला, लेकिन बाद में दूल्हे ने दुनिया छोड़ दी।

यूपी के मेरठ में एक युवक खुशी-खुशी दुल्हन को घर लाया। सुहागरात पर दूल्हा लहूलुहान हो गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह दूल्हे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां छह दिनों तक दूल्हे का इलाज चला, लेकिन बाद में दूल्हे ने दुनिया छोड़ दी। महज शादी के छह दिन ही बीते थे कि दुल्हन विधवा हो गई। उसके हाथों की मेहंदी भी अभी पूरी तरह से नहीं छूट पाई थी। दूल्हे के मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।
जानकारी के अनुसार शाजहांपुर निवासी अमित कुमार नर्सरी में काम करता था। सात मार्च को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद अमित खुशी-खुशी अपनी दुल्हन को लेकर घर लौटा था। परिवार वालों ने भी दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। सुहागरात पर दूल्हा बाथरूम में चला गया। दुल्हन बेड पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दूल्हे की चीख सुनाई दी। चीख सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके की तरफ दौड़े तो देखा कि दूल्हा अमित फर्श पर पड़ा है। दरअसल अमित का सीढ़ी चढ़ते समय पैर फिसल गया था। जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। इससे अमित का सिर सीढ़ी में टकरा गई और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद घर वाले अमित को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने अमित का इलाज शुरू किया। सिर में चोट लगने के कारण अमित का खून ज्यादा बह गया था। दिन पर दिन अमित की हालत खराब हो रही थी तो उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया। गुरुवार की देर शाम को अमित ने दम तोड़ दिया। देर शाम जब अमित का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अमित की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अमित की शादी को महज छह दिन ही बीते थे। छह दिन में ही अमित की पत्नी विधवा हो गई। डॉक्टरों का कहना था कि ज्यादा खून बह जाने के कारण अमित को बचाया नहीं जा सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।