Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़groom raised his hand on bride during garland exchange wedding procession had to be sent back in hardoi

जयमाल के समय अपनी हद भूल गया दूल्हा, दुल्हन संग कर दी ऐसी हरकत कि लौटानी पड़ी बारात

हरदोई में आई एक बारात में दूल्हा अपनी हद भूल गया। जयमाल के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे शादी का माहौल खराब हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 11 May 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
जयमाल के समय अपनी हद भूल गया दूल्हा, दुल्हन संग कर दी ऐसी हरकत कि लौटानी पड़ी बारात

यूपी के हरदोई में आई एक बारात में दूल्हा अपनी हद भूल गया। जयमाल के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे शादी का माहौल खराब हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मजबूरन दूल्हे को बारात लेकर लौटनी पड़ी। दरअसल अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन खेड़ा मजरा पहाड़पुर में एक बाराती आई थी। जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने स्वयं अपनी होने वाली दुल्हन पर हाथ उठा दिया। ऐसा दूल्हा नहीं चाहिए कहकर दुल्हन ने स्वयं जाने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के पिता रामपाल ने बताया कि पुत्री सरला का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 14 दिसंबर को हुआ था। लेकिन विदाई नहीं हुई थी। विदाई करने के लिए शुक्रवार की रात बारात बुलाई थी। गंज बाजार भरावन से मोहनखेड़ा बारात आयी। रामपाल का कहना है कि शुक्रवार को द्वारचार के दौरान दूल्हे का छोटा भाई सतीश बैंड बाजा बजाने को लेकर कहासुनी करने लगा। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

उसके बाद जयमाल के दौरान दूल्हा और बाराती फूल माला असली नकली को लेकर वाद विवाद करने लगे। दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन पर हाथ उठा दिया। एतराज करने पर दुल्हन के भाई, बहन और पिता से मारपीट करने लगा। यह देख बाराती और जनाती में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। तब बारात वापस चली गई। मारपीट में उसका भांजा सूरज मुकेश, अशोक, दामाद सतीश, साडू की लड़की नैनसी घायल हो गई। उनको 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर भरावन अस्पताल लेकर गये। जहां सभी का मलहम पट्टी हुआ। सूचना पर रात में ही 112 पुलिस मौके पर आई। इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें