Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsYouth Attacked Family After Alleged Sexual Harassment Incident in Gulriha

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तीन के खिलाफ केस

Gorakhpur News - - गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच गुलरिहा,हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 7 April 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तीन के खिलाफ केस

गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी के विरोध पर आरोपित ने पीड़िता के घरवालों को पीट दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि शनिवार की शाम बेटी घर में काम कर रही थी। उसी समय गांव का रहने वाला अभिषेक चौहान घर में घुसकर बेटी का हाथ पकड़ लिया और जबरन छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर मां और चचेरा भाई आरोपित को पकड़ लिए लेकिन धमकी देकर आरोपित भाग निकला। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़िता के घरवालों को गाली देते हुए पीट दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें