अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन
Gorakhpur News - गोरखपुर में महिला जायसवाल विकास समिति द्वारा महिला दिवस पर अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

गोरखपुर, निज संवाददाता। महिला जायसवाल विकास समिति की ओर से महिला दिवस पर अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन संगठन मंत्री सिंधु जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शुभकामनाएं दीं। संरक्षिका अंजू चौधरी ने अहिल्याबाई के सामाजिक और धार्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई का त्रिशताब्दी वर्ष पूरे भारत में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा जायसवाल, किरण जायसवाल, विनीता जायसवाल, पुष्पा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।