पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, पति ने बचाई जान
Gorakhpur News - पांच बार पहले भी फंदा लगा चुकी है पत्नी, हर बार पति ने बचाया पांच बार पहले भी फंदा लगा चुकी है पत्नी, हर बार पति ने बचाया खोराबार, हिंदुस्तान संवाद।

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पति से विवाद करने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। वह गले में फंदा लगाकर झूलने जा रही थी कि पति ने उसे बचा लिया। उधर, सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस पति व पत्नी को थाने ले आई। थाने में दोनों ने समझौता कर लिया और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहकर घर लौट गए। महिला इससे पहले भी पांच बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। हर बार पति ने बचा लिया।
खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे पति से किसी बात को लेकर विवाद कर लिया, उसके बाद वह घर के अंदर कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। इस बीच घर पर मौजूद पति ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।
पति ने बताया कि वह शटरिंग का काम करता है। बताया कि पत्नी ने इससे पहले भी पांच बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हर बार उसने पत्नी को बचाया है। पति का आरोप है कि पत्नी हर समय उससे वाद-विवाद करती रहती है। उसने समूह से रूपये निकाले हैं, जिसका पैसा मैं खुद जमा करता रहता हूं। महिला तीन बच्चों की मां है। तीनों बच्चे छोटे हैं। पति ने बताया कि पत्नी की वजह से मेरे पिता बहन के वहां रहते हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।