Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Attacked While Protecting Her Land in Chauri Chaura

जबरन खेत जोतने और महिला से दुर्व्यवहार पर केस

Gorakhpur News - चौरीचौरा की प्रीति खेतान ने पुलिस को बताया कि 10 वर्ष पूर्व खरीदी गई भूमि पर छोटेलाल उपाध्याय ने ट्रैक्टर चला कर बीजारोपण किया। जब प्रीति ने इसका विरोध किया, तो उसने गाली देते हुए उसे खेत से बाहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 10 March 2025 08:04 PM
share Share
Follow Us on
जबरन खेत जोतने और महिला से दुर्व्यवहार पर केस

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मुंडेरा बाजार निवासिनी प्रीति खेतान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 वर्ष पूर्व ग्राम खैराबाद में क्रय की गई भूमि पर काबिज दाखिल है। वह खेती बाड़ी का कार्य करतीं हैं। शनिवार को वह अपने खेत में सब्जी लगाने गई तो देखा कि छोटेलाल उपाध्याय खेत में ट्रैक्टर चलाकर बीजारोपण कर रहा था, जिस पर आपत्ति दर्ज कराई तो उसने अपना खेत बताया। विरोध किया तो वह उनका बाल पकड़कर गाली देते हुए घसीटते हुए खेत से बाहर ले गया। उसने धमकी दी कि यहां पर रुकी तो इज्जत तार-तार कर दूंगा। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।