भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
Gorakhpur News - भाजपा के 'गांव चलो' अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेताओं ने मंदिरों और स्कूलों की सफाई की और सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों के सामने रखा।...

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के भटहट मंडल के ग्राम पंचायत जैनपुर में मन्दिर, आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय की साफ-सफाई की गई। इसके बाद गांव में भाजपा का झंडा लेकर जुलूस निकालते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई। इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कपिल पति तिवारी, सैन्य प्रकोष्ठ संयोजक गिरिजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, अनिल विश्वकर्मा, बलिराम वर्मा, रामानंद यादव, डीसीएफ डायरेक्टर धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, बलराम सिंह, अशोक निषाद, नित्यानंद पांडेय, संतोष मौजूद रहे। भाजपा सरकार देश को कर रही मजबूत: पूर्व विधायक
खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। गांव चलो अभियान के क्रम में सहजनवा विधानसभा के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर तीन में पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय झारखंडेश्वर मन्दिर की साफ-सफाई की। चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। जबकि, सपा, बसपा, कांग्रेस केवल परिवारवाद करती है। इस मौके पर संतोष राम त्रिपाठी, दिगंबर पाण्डेय, इंद्र कुमार निगम, व्यास सिंह, अम्बरीश राहुल त्रिपाठी, रमेश पासवान, प्रदीप सिंह, अवनीश शर्मा, विकास त्रिपाठी, नागेंद्र पाण्डेय, मार्कण्डेय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
गांव चलो अभियान में बताई सरकार की उपलब्धियां
बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव चलो अभियान के तहत पिड़हनी गांव में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ विकास हो रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह, सूरज शाही, अभय शाही, शिवम पांडेय, कुलदीप गौड़, गिरजेश यादव, विवेक गौड़, सुनील पासवान, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक ने जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर सात समय माता नगर (रिठियां) में जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनन्द शाही, विरेंद्र पाठक, पिपराइच मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, पूर्व प्रधान संजय पटेल, राणा सिंह, मनमोहन सिंह, अंजनी सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, रणवीर सिंह, गोलू मास्टर, अच्छेलाल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, गुंजेश जायसवाल, गुड्डू सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।