भारत सेवाश्रम संघ में धूमधाम से हुआ नवमी पूजन
Gorakhpur News - गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ प्रांगण में वासंतिक दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। नवमी पूजन, पुष्पांजलि, कन्या पूजन, अन्नकुट छप्पन भोग, महा आरती और हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई श्रद्धालु और...

गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत सेवाश्रम संघ प्रांगण में आयोजित वासंतिक दुर्गा पूजा के दौरान रविवार को नवमी पूजन, पुष्पांजलि, कन्या पूजन, अन्नकुट छप्पन भोग, महा आरती और हवन किया गया। आश्रम प्रभारी निश्रेयासानंद, पुजारी तन्मय भट्टाचार्य व प्रशांत चटर्जी ने देवी प्रतिमा की विशेष आरती की। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन ने भी देवी आराधना की। इस दौरान अचिंत्य लाहिड़ी, आनंद मुखर्जी, पार्थो चटर्जी, मीता चटर्जी, प्रतिमा चक्रवर्ती, चैताली बनर्जी, प्रीति चटर्जी, सुभाष दत्ता, कुमकुम लाहिड़ी, दीपक चक्रवर्ती निशांत, तापस कुमार चटर्जी, सुनील बनर्जी, तनुश्री बनर्जी, स्वाति मुखर्जी, अजय चटर्जी, नीला चटर्जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।