Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUnique Body Painting Competition at BRD Medical College Showcases Internal Organs

एमबीबीएस छात्रों ने देह रंग कर दिखाई शरीर के आंतरिक संरचना की तस्वीर

Gorakhpur News - गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एमबीबीएस छात्रों के लिए एक अनोखी बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपने शरीर पर आंतरिक अंगों की संरचना को पेंट किया। 30 टीमों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 27 April 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
एमबीबीएस छात्रों ने देह रंग कर दिखाई शरीर के आंतरिक संरचना की तस्वीर

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एमबीबीएस छात्रों ने अपने शरीर पर आंतरिक अंगों की संरचना को पेंट से उकेरा। इस प्रतियोगिता का आयोजन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग ने किया। इसका थीम था बॉडी पेंटिंग इंटरनल ऑर्गन। शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने किया है। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों ने शिरकत की। इसके लिए 30 टीमें बनी। हर टीम में पांच-पांच छात्र शामिल रहे। छात्रों ने अलग-अलग समूह में अलग-अलग शारीरिक आकृतियों के रंग शरीर पर पेंट करके दिखाएं। इस दौरान उन्होंने शारीरिक अंग की कार्य प्रणाली का भी विवरण दिया। प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक बालरोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनीता मेहता, जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. अशोक यादव और प्रोफेसर डॉ. योगेश पाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम की आयोजक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बिंदु सिंह रहीं। इस दौरान डॉ.योगेंद्र सिंह, डॉ. शिल्पा सिंह, डॉ. सौम्या अग्रवाल, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अर्पणा, डॉ.ध्रुव, डॉ.कल्पना, डॉ. अंकित, डॉ. ईशा, डॉ. मार्तंड, डॉ. ज्योति, डॉ. उत्कर्ष उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पीठ की मांसपेशियों की संरचना को उकेरने के लिए पहला पुरस्कार मिला। इस टीम में देवाशिस रतन, दीक्षा वर्मा, गंगा गुप्ता, गौरव सिंह व गीता गुप्ता रहे। जबड़े की मांसपेशियों की संरचना के लिए दूसरा पुरस्कार हैरिस हेलाल, हर्षवर्धन राज, हिमांशु यादव, आईसी शुक्ला, इप्सिता शर्मा को मिला। तीसरा पुरस्कार राधिका सिंघल, राजीव गौर, राजकुमार, राहुल यादव, राज सिंह को मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें