Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Suicide of Woman Due to Triple Talaq Domestic Abuse Allegations

फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस भी लगवाई चक्कर कर ली खुदकुशी

Gorakhpur News - -दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, मुम्बई में रह रहा था पूरा परिवार-दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, मुम्बई में रह रहा था पूरा परिवार -तीन दिन पहले मुम्बई से मायके

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 30 April 2025 06:44 AM
share Share
Follow Us on
फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस भी लगवाई चक्कर कर ली खुदकुशी

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन रविदास नगर की रहने वाली सानिया (21) पुत्री नसरुद्दीन ने तीन तलाक दिए जाने से आहत होकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पति ने फोन पर तीन तलाक दिया था। इससे परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पर चक्कर लगाना शुरू किया। चौरीचौरा और महिला थाने पर चक्कर काटने के बाद सोमवार की रात में 9 बजे घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर लिया। मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

सानिया की शादी दो वर्ष पूर्व 7 अगस्त 2023 को मुम्बई में रहने वाले सलाउद्दीन से हुई थी। पति और पूरा परिवार मुंबई में रहता है। मायके वालों का आरोप है कि आए दिन दोनों के बीच में विवाद होता था। सानिया पति की प्रताड़ना से परेशान थी। पति ने इसी दौरान फोन पर तलाक दे दिया था। शुक्रवार को वह मुंबई से अपने घर लौटी थी। पति की ओर से की जा रही प्रताड़ना कि शिकायत सानिया की मां ने पहले मुम्बई पुलिस में की थी। वहां की पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच परिवार गोरखपुर आ गया।

तीन दिन से थाने पर दौड़ रही थी सानिया!

सानिया के मामा नासिर ने बताया कि घर लौटने के बाद सानिया चौरीचौरा थाना पर पति के खिलाफ शिकायत लेकर गई थी। पुलिस ने महिला थाने पर भेज दिया। महिला थाने से फिर उसे चौरीचौरा थाने पर भेज दिया गया। आरोप है कि यदि उसके प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो थोड़ी संतुष्टि मिल जाती और शायद वह आत्मघाती कदम नहीं उठाती। सानिया की मौत के बाद सीओ चौरीचौरा मंगलवार को उसके घर गए और परिवारीजनों से बातचीत के बाद थाने पर तहरीर देने को कहा है। सीओ ने भरोसा दिया है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सानिया के गहने भी रख लिया, कर रहा था उत्पीड़न

सानिया के मामा नासिर ने बताया कि परिवार काफी गरीब है लेकिन अच्छे से शादी की गई थी। बाद में पति ने सानिया का जेवर आदि भी रख लिया था और बार-बार दहेज के लिए उत्पीड़न करता था। फोन पर तलाक का मैसेज और गाली देता रहता थाा। फिर मैसेज डिलीट कर देता था। सोमवार को उसने फिर भद्दी-भद्दी गालियां दी थी, उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है। बताया कि सीओ अनुराग सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को घर आए थे। उन्होंने भी रिकॉडिंग सुना है।

चार बहनों और एक भाई में बड़ी थी सानिया

सानिया चार बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। सानिया के पिता मुम्बई में ही काम करके परिवार चलाते थे। एक बार मुम्बई में ही आरोपी पति ने अपने ससुर को पिटवा कर थाने में केस दर्ज करवा दिया था। बाद में सानिया के कहने पर उसके पिता नसरुद्दीन छूटे थे। पति की प्रताड़ना से आजिज होने पर सानिया ने अपनी मां आसिया को मुम्बई बुलाया था। वहां की पुलिस की सुस्त कार्रवाई से परेशान होकर सानिया अपनी मां के साथ शुक्रवार को घर आई थी।

कोट

मुम्बई से अपने पति के पास से लौटी महिला ने खुदकुशी कर ली है। घरवालों ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

-जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें