Tragic Drowning of 16-Year-Old Boy in Rapt River Campierganj राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Drowning of 16-Year-Old Boy in Rapt River Campierganj

राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत

Gorakhpur News - गुरुवार को राप्ती नदी के नेतवर घाट पर एक किशोर रामू साहनी की डूबने से मौत हो गई। 16 वर्षीय रामू अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी में चला गया। चार घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 25 April 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत

महावनखोर/कैम्पियरगज। क्षेत्र के राप्ती नदी के नेतवर घाट पर गुरुवार की दोपहर में तीन किशोर नहाने गये थे। नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर केवटलिया टोला दौलतनगर निवासी राम जियावन का 16 वर्षीय पुत्र रामू साहनी अपने साथियों के साथ गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे राप्ती नदी के नेतवर घाट पर बने पीपा पुल के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान रामू साहनी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद 4 घंटे के बाद उसका शव मिला। रामू दो भाई एवं एक बहन हैं। कैम्पियरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।