पिपराइच में किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
Gorakhpur News - पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से घर के निकट खेत में जबरन दुष्कर्म करने का मामला साम

पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से घर के निकट खेत में जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की भोर में किशोरी नित्य क्रिया के लिए घर के बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र के ग्राम बनकटिया खुर्द निवासी अभिषेक सिंह कहीं से आ गया। किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने लाई तथा पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, पाक्सो तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।