भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर जनता सिखाएगी बीजेपी को सबक
Gorakhpur News - सहजनवां में सपा की बैठक हुई, जिसमें पीडीए चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा की गई। पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी अंतिम पंक्ति के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीजेपी...

घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां स्थित एक मैरेज हाल में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक की। बैठक में पीडीए चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा की। पूर्व विधायक यशपाल सिह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए कटिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है।आगे कहा बीजेपी सरकार में देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं।
महिलाओं की सुरक्षा चिंताजनक है। 2027में जनता सबक सिखाएगी।आगें कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर के जरिए जनता को डरा रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगी। बैठक की अध्क्षयता सपा जिला महासचिव राम नाथ यादव ने की, जबकि संचालन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीष कमांडो ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव मुरारी मौर्य, दुर्गेश गौतम, महिला जिलाध्यक्ष अनारकली मौर्या, राहुल त्रिपाठी,प्रधान प्रेमचन्द यादव,सोनू जायसवाल,सुशील विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, परशुराम यादव, पूजा निषाद मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।