Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsRobbery in GIDA Sector 13 Thieves Steal Cash Bike and Cylinders
गोदाम से बाइक, सिलेंडर और नगदी चोरी
Gorakhpur News - गिद्धा सेक्टर 13 के गोदाम से चोरों ने शनिवार रात 10,000 रुपये नकद, एक बाइक और 14 सिलेंडर चुरा लिए। जब गोदाम के मालिक ने रविवार को पहुँचकर ताला टूटा देखा, तब चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 21 April 2025 07:22 PM

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर 13 स्थित गोदाम से शनिवार रात चोर दस हजार नगदी, बाइक और 14 सिलेंडर चुरा कर फरार हो गए। अगले दिन गोदाम पहुंचे मालिक को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। आजमगढ़ के सोनापुर निवासी जितेन्द्र चौरसिया ने पुलिस को बताया गीडा थाना क्षेत्र सेक्टर 13 स्थित गोदाम है। रविवार को गोदाम पहुंचे तो देखा गोदाम का ताला टूटा हुआ है। अंदर देखा तो इस्पेंडर बाइक, दस हजार नगदी व 14 एचपी सिलेंडर गायब है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।