Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Register Case Against Husband and In-Laws for Dowry Harassment in Khoraabar

पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

Gorakhpur News - खोराबार,हिंदुस्तान संवाद।खोराबार,हिंदुस्तान संवाद। पीड़िता के तहरीर पर खोराबार पुलिस ने पति सहित पाँच लोगों पर मारपीट प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न की धारा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 6 March 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। पीड़िता की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर मारपीट प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चवंरी निवासी नेहा पुत्री भरथ की प्रयागराज में नौकरी करने के दौरान पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोलीगंज निवासी आकाश कुमार से जान पहचान और दोस्ती हो गई। 21 फरवरी 2024 को एक मंदिर में शादी कर दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। बाद में जब लड़के के परिवारीजनों को शादी की जानकारी हुई तो वह नाराजगी जाहिर किए। आरोप है कि 15 जनवरी 2025 को पति आकाश और सास अनारकली, जेठानी माया, ननद ज्योति और देवर विवेक दहेज की मांग को लेकर मारपीट करके और प्रताड़ित करके रात में घर से भगा दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें