Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice File Case Against Four for Assault and Robbery in Khorabar

मां-बेटा और पिता के खिलाफ केस दर्ज

Gorakhpur News - खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी विष्णु सिंह पुत्र महंथ सिंह की

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 15 April 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
मां-बेटा और पिता के खिलाफ केस दर्ज

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी विष्णु सिंह पुत्र महंथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विष्णु सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल को दिन में घर से किसी काम से बाहर गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रमेश चंद्र पटेल, अभिषेक पटेल, आदित्य पटेल एवं रमेश चंद्र की पत्नी उषा देवी एक राय होकर जबरियां घर में घुसकर जान मारने की नीयत से मेरी मां एवं पिता को ईंट, कुल्हाड़ी, सरिया, बेलचा एवं धारदार हथियार से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए।

जब मैं घर वापस पहुंचा तो उक्त आरोपीगण मुझे मारने-पीटने लगे और जेब में रखा 15000 रुपये नगदी, सोने का हार एवं सोने की अंगूठी छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तब तक आरोपी जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें