बाइक छिनैती के दो अभियुक्त गिरफ्तार
Gorakhpur News - सोनबरसा में पुलिस ने बाइक लूट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित आकाश कुमार और अभिषेक यादव ने एक विवाद के बाद पिपराइच क्षेत्र में गामा की स्पलेंडर बाइक छीन ली थी। यह घटना शुक्रवार रात...

सोनबरसा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक लूट करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा निवासी आकाश कुमार (20) व कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र के बरसैना निवासी अभिषेक यादव (19) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात में बारात जा रहें पिपराइच क्षेत्र के दुबौली निवासी इंद्रेश, गामा व टुन्नू से छिनैती की घटना का एम्स पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। दोनों आरोपी युवक आकाश कुमार व अभिषेक यादव का पिपराइच क्षेत्र के दुबौली निवासी इंद्रेश ने मोबाइल तोड़ दिया था, जिसमें मोबाइल बनवाने को लेकर सोनबरसा बाजार में दोनो में विवाद हुआ था। जिसमें बीच बचाव करने के लिए इंद्रेश के गांव के गामा व टुन्नू भी वहां आ गए थे। गामा पर खार खाए आरोपी युवक आकाश कुमार और अभिषेक यादव ने मारपीट करके गामा की स्पलेंडर बाइक लेकर फरार हो गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।