विकसित भारत की आधारशिला है एक देश, एक चुनाव : डॉ धर्मेंद्र सिंह
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने युवाओं के साथ 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर चर्चा की। उन्होंने इसे आर्थिक मजबूती और मतदाता भागीदारी बढ़ाने का आधार बताया। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में युवाओं के साथ परिचर्चा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने संवाद किया। डॉ. सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला है। इससे देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। बार-बार चुनाव से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत को बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव के मिशन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। एक साथ चुनाव से मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी और उत्साह भी दिखेगा। संयोजक व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि एक देश, एक चुनाव व्यवस्था से भारी चुनावी खर्च में कटौती संभव होगी। बचे हुए धन को विकास व जनकल्याण में लगाया जा सकेगा। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को एक राष्ट्र एक चुनाव साकार करेगा। इस दौरान युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री पवन यादव, अखिल देव त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सत्यार्थ मिश्रा व संचालन नीरज दुबे दुर्गेश ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित राय, मुकेश सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, रितेश सिंह बब्बू, सौरभ श्रीवास्तव,अखिल देव श्रिपाठी,पवन यादव, वीरेंद्र पांडेय, गौरव तिवारी, मनीष जैन, कर्मवीर सिंह, शिवम राय, रजत गुप्ता, अमित नारायण, विशाल पांडे आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।