Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरNew Burn Ward Opening at BRD Medical College in Gorakhpur

बीआरडी में आज से संचालित होगा नया बर्न वार्ड

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में नया बर्न वार्ड गुरुवार से मरीजों के लिए खोला जाएगा। प्लास्टिक सर्जन ने 24 घंटे संचालन के लिए नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मी और डॉक्टरों की मांग की थी। सभी सुविधाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 19 Sep 2024 03:57 AM
share Share

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में गुरुवार से नया बर्न वार्ड में मरीज भर्ती किए जाएंगे। इस वार्ड के 24 घंटे संचालन के लिए प्लास्टिक सर्जन ने नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मी, डॉक्टर और इंटरनेट की मांग की थी। बुधवार को इन सभी सुविधाओं के लिए मंजूरी दी गई। अलग-अलग विभागों से नर्सिंग व सफाई कर्मियों की ड्यूटी बर्न वार्ड में लगाई गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार से वार्ड का संचालन शुरू करने पर अधिकारियों में सहमति बनी है। प्लास्टिक सर्जन डॉ. नीरज नाथानी ने बताया कि वार्ड में पानी के आपूर्ति की सबसे बड़ी दिक्कत थी। उसे दूर कर लिया गया है। कुछ कर्मचारी मिल रहे हैं। और कर्मचारियों को देने का आश्वासन कालेज प्रशासन से मिला है। ऐसे में गुरुवार से बर्न वार्ड का संचालन शुरू किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें