Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMinor Girl Abducted by Local Youth in Chauri Chaura Police Initiates Action
किशोरी के अपहरण का आरोप, केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा के एक गांव में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। उसकी नाबालिग बेटी को आदित्य यादव ने भगा लिया। काफी खोजबीन के बाद सुबह बेटी दरवाजे पर मिली। उसने बताया कि लड़के के पिता ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 17 March 2025 10:27 PM

चौरीचौरा। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं। उनकी नाबालिग पुत्री को गांव का आदित्य यादव बहला फुसला कर रविवार की शाम को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद वह मिली नहीं। सुबह दरवाजा खोलने पर पुत्री बाहर बैठी हुई थी। उनकी पुत्री ने बताया कि लड़के के पिता सुबह छोड़कर चले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर आदित्य यादव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।