Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरLanguage Lab Established for B Tech Freshmen at MMMUT to Enhance English Skills

एमएमएमयूटी : प्रथम वर्ष में ही फर्राटेदार अंग्रेजी सीखेंगे बीटेक छात्र, लैंग्वेज लैब शुरू

एमएमएमयूटी बीटेक के पांच विभागों के छात्रों को प्रथम सेमेस्टर में दे रहे प्रशिक्षण सीएस,

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 12 Sep 2024 08:04 PM
share Share

गोरखपुर, निज संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विभाग में लैंग्वेज लैब का संचालन शुरू हो गया है। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए यह स्थापित किया गया है। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। चार क्रेडिट का यह कोर्स बीटेक प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुधीर नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स (आईओटी), मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कम्प्यूटर साइंस, आईटी और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का प्रशिक्षण द्वितीय सेमेस्टर में होगा। छात्रों का अनुपात संतुलित रखने के लिए दो सेमेस्टर में इसे पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। लैब में 30 कम्प्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। इसमें एक साथ 30 छात्र-छात्राएं अत्याधुनिक लैब में डिजिटल माध्यम से अंग्रेजी सीख सकेंगे। शिक्षक अपने सिस्टम पर बैठकर निगरानी कर सकेंगे कि कौन छात्र क्या सीख रहा है।

...

यह रखा गया है शेड्यूल

लैंग्वेज लैब में निर्धारित सेमेस्टर के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो लेक्चर, एक ट्यूटोरियल और दो प्रैक्टिकल की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए मानविकी विभाग के आठ शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें डॉ एसएन सिंह के साथ ही डॉ नीलिमा दूबे, डॉ अनुकृति राज, डॉ फैजान अहमद, मनोहर परमार, शिवांगी गौतम, रुहीना प्रसाद, नीलिमा मद्धेशिया प्रशिक्षण दे रहे हैं।

...

खत्म होगा अंग्रेजी का फोबिया

छात्रों के प्लेसमेंट की राह में सबसे बड़ा रोड़ा अंग्रेजी बोलचाल है। लैंग्वेज लैब में स्मार्ट विधि से प्रशिक्षण से छात्रों के मन से अंग्रेजी का फोबिया खत्म होगा। अंग्रेजी में मजबूत होने से प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार में अच्छी प्रस्तुति दे सकेंगे।

...

कोट

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आधुनिकतम ‘लैंग्वेज लैब की स्थापना की गई है। चार क्रेडिट का यह कोर्स उनके लिए अनिवार्य है। इसकी कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। छात्रों के अंग्रेजी बोलचाल में मजबूत होने पर उन्हें बेहतर पैकेज पर प्लेसमेंट मिलेगा।

प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें