गोरखपुर विश्वविद्यालय के कॉमर्स के पूर्व प्रोफेसर विनय पाण्डेय का निधन, कुलपति ने जताया शोक
Gorakhpur News - गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर विनय पाण्डेय का निधन शनिवार को हुआ। वे 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनका...
गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग से सेवानिवृत प्रोफेसर विनय पाण्डेय का शनिवार को तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया। वे करीब 65 वर्षों के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेतियाहाता स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव खोपापार से किया जाएगा। प्रोफेसर विनय पाण्डेय ने वर्ष 1985 में विश्वविद्यालय में लेक्चरर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। जून 2022 में वे सेवानिवृत्त हुए थे। करीब 37 वर्षों तक विभिन्न पदों पर उन्होंने सेवाएं दी। इस दौरान वे विभाग के अध्यक्ष और संकायाध्यक्ष के साथ ही चीफ प्रॉक्टर समेत कई प्रशासनिक पदों पर रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद से ही वे बीमार चल रहे थे। नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। इन दिनों वे बेतियाहाता के हरिहर दूबे मार्ग स्थित आवास पर रह रहे थे।
डीडीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। कुलपति ने कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजेय गुप्ता ने बताया कि प्रो. विनय पाण्डेय हंसमुख, मिलनसार और सभी की सहायता करने वाले व्यक्ति थे। मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी वे हिम्मत नहीं हारते थे। उनका निधन विभाग और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रोफेसर विनय पाण्डेय के निधन पर वाणिज्य विभाग में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
उनके निधन पर प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, डीन कॉमर्स प्रो, श्रीवर्धन पाठक, डीन आर्ट्स प्रोफेसर राजवंत राव, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. संजय बैजल, प्रो अनिल यादव, प्रो. आशीष श्रीवास्तव, प्रो. मनीष श्रीवास्तव, प्रो. सतीश चन्द्र पाण्डेय, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. हर्ष सिन्हा, प्रो अजय शुक्ल, प्रो कमलेश गुप्त, प्रो अनिल राय, प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी, प्रो. संदीप कुमार, प्रो विजय कुमार, प्रो सुधीर श्रीवास्तव, प्रो विजय शंकर वर्मा, प्रो. सोम शंकर दूबे, प्रो निखिल कांत शुक्ल, प्रो अनुराग द्विवेदी, प्रो रजनीकांत पाण्डेय, प्रो अहमद नसीम, प्रो जितेन्द्र मिश्र, प्रो. राकेश तिवारी, प्रो मनोज तिवारी, प्रो हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो हिमांशु पाण्डेय, प्रो विनोद सिंह, प्रो दिनेश यादव, प्रो शरद मिश्र, प्रो राजर्षि गौर, प्रो विमलेश मिश्र, प्रो प्रत्युष दूबे, प्रो. द्वारका नाथ, प्रो केशव सिंह, प्रो शिवकांत सिंह, प्रो धनंजय कुमार, प्रो रविकांत उपाध्याय, प्रो विनय सिंह, प्रो अनिल द्विवेदी, प्रो उदय सिंह, डॉ मनीष कुमार, डॉ अंशु गुप्ता, डॉ सुमन कन्नौजिया, डॉ प्रतिमा जायसवाल, डॉ हर्ष वर्मा, डॉ अभिषेक शुक्ल, डॉ मनीष पाण्डेय, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ वेद प्रकाश राय, डॉ दीपेंद्र मोहन सिंह, डॉ पवन शर्मा, डॉ प्रकाश प्रियदर्शी, डॉ रामवंत गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।