Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur University Annual and Semester Exams Start April 15 Timetable Coming Soon

डीडीयू : 15 अप्रैल से शुरू होंगी वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं

Gorakhpur News - गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। समय सारिणी तैयार की जा रही है और एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। आंतरिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 2 April 2025 06:48 AM
share Share
Follow Us on
डीडीयू : 15 अप्रैल से शुरू होंगी वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इसे जारी कर देगा। डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में पहले वार्षिक परीक्षाएं 5 अप्रैल से कराने की योजना थी लेकिन अब इसे भी 15 अप्रैल से ही शुरू कराने की तैयारी है। सेमेस्टर प्रणाली में पहले परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। इसके बाद स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय की तैयारी है कि मई महीने के अंत तक सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। इसके लिए समय सारिणी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन एक हफ्ते में समय सारिणी जारी कर सकता है।

आंतरिक परीक्षाएं करीब-करीब संपन्न

डीडीयू व संबद्ध कॉलेजों में आंतरिक परीक्षाएं सम्पन्न होने के करीब हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके अंक जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आंतरिक मूल्यांकन के अंक पहले अपलोड होने से परीक्षा समाप्त होने के बाद कम समय में परिणाम जारी हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि विषम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के अंक कई कॉलेजों ने अपलोड करने में देरी की, जिसकी वजह से उनका परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं हो सका है।

विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 15 अप्रैल से वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। जल्द ही टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें