Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur BJP District Presidents List to be Announced Post Holi Celebrations

कौन बनेगा भाजपा जिला अध्यक्ष! एलान आज

Gorakhpur News - महानगर अध्यक्ष के लिए बेनीगंज और जिला अध्यक्ष के लिए क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 16 March 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
कौन बनेगा भाजपा जिला अध्यक्ष! एलान आज

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता होली के उल्लास के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्षों की पहली सूची रविवार को घोषित होगी। सांगठनिक रूप से 98 जिलों में जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 80 से 75 जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। चयनित जिलाध्यक्षों की सूची पहले ही केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है। शेष जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव बाद की जाएगी।

गोरखपुर जनपद में महानगर अध्यक्ष के लिए 10 जनवरी को आवेदन लिए गए जिसके लिए 33 आवेदन मिले थे। इसी तरह गोरखपुर जिला अध्यक्ष के लिए 09 जनवरी को आवेदन लिए गए, जहां 30 आवेदन आए थे। अंतिम दिन वर्तमान जिला अध्यक्षों को भी आवेदन का मौका मिला तो लगातार दो बार से महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी नामांकन किया। भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा के लिए बैठक महानगर कार्यालय और जिलाध्यक्ष के लिए बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में होगी। महानगर की बैठक में अध्यक्ष चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी एवं जिला में चुनाव अधिकारी केदार नाथ सिंह करेंगे।

यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। 15 दिन पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचितों समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई। फिलहाल प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर 02 बजे जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। सभी जनपदों में बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारियों, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी करेंगे। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निर्वतमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे। मंच पर उपस्थित लोगों के संबोधन उपरांत नए जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

जिला अध्यक्ष के लिए इनके नाम चर्चा में

निवर्तमान जिला अध्यक्ष युद्धिष्ठिर सिंह समेत मनोज शुक्ला, छोटे लाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, सबल सिंह पालीवाल।

महानगर अध्यक्ष के लिए इनके नाम की चर्चा

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत रमेश प्रताप गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।